Monday , 27 July 2026

मोदी सरकार ने गरीबों के लिए उठाया बड़ा कदम, अब इस महीने तक मिलेगा मुफ्त राशन

नेशनल डेस्क- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गरीबों के लिए एक बड़ा कदम उठाया जिसके तहत अब मार्च महीने तक गरीबों को मुफ्त में राशन बांटा जाएगा। इस योजना को अगले साल मार्च तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के विस्तार को मंजूरी दे दी है। पिछले साल, सरकार ने कोरोना के प्रकोप के कारण हुए आर्थिक व्यवधानों के मद्देनजर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम द्वारा कवर किए गए सभी लाभार्थियों के लिए PM-GKAY की घोषणा की थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

केंद्रीय मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
यह योजना 30 नवंबर को समाप्त होने वाली थी। इस योजना के तहत, सरकार लगभग 80 करोड़ एनएफएसए लाभार्थियों को 5 किलो खाद्यान्न मुफ्त प्रदान करती है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के इस फैसले की जानकारी दी। आज की कैबिनेट बैठक में तीने कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए विधेयक को भी मंजूरी दे दी गई, जिसे शीतकालीन सत्र में संसद में पेश किया जाना है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *