रविवार शाम को हरियाणा एनसीआर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिसका असर जिला महेंद्रगढ़ में भी देखने को मिला। जैसे ही लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए, वे घरों से निकल आए। हालांकि भूकंप से नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई। इससे पहले 3 अक्तूबर को दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भूगोलविद् और पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप की तीव्रता 3.1 रही। भूकंप के झटके शाम 4:08 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा के फरीदाबाद के पास रहा, जोकि जिला महेंद्रगढ़ से 170 किलोमीटर दूर स्थित है। भूकंप की तीव्रता 3.1 रही।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
