Sunday , 26 July 2026

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का जनता दरबार स्थगित, ये है वजह

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जनता दरबार 23 सितंबर (शनिवार) को भी आयोजित नहीं किया जाएगा। PGI चंडीगढ़ में शनिवार को डॉक्टरों से अप्वॉइंटमेंट के कारण गृह मंत्री अनिल विज व्यस्त रहेंगे, जिस कारण जनता दरबार नहीं लगेगा। बता दें कि गृह मंत्री की आंख में दिक्कत चल रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार अंबाला कैंट के PWD रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर जन समस्याओं को सुनते हैं, लेकिन पिछले कई शनिवार से जनता दरबार नहीं लगा रहा।

गृह मंत्री का जनता दरबार प्रदेशभर में प्रचलित है, जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से लोग आकर अपनी जन समस्याओं को रखते हैं। विज मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश देते हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *