Thursday , 29 October 2026

Haryana में हर गरीब के सिर पर छत का सपना होगा साकार, सरकार की इस योजना का उठाए लाभ

हरियाणा की मनोहर सरकार जरूरतमंद परिवारों के लिए एक कल्याणकारी योजना लेकर आई है। जिसके तहत, आवेदन करने पर अपने सपनों का आशियाना बनाने का काम पूरा हो सकेगा। इस योजना के जरिए मनोहर सरकार ने हर गरीब परिवार के सिर पर छत उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


दरअसल, हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के विशेष प्रावधान के तहत घुमन्तु जाति के आवेदक भी इसका लाभ ले सकता हैं।


प्रदेश सरकार ने इस योजना की शुरुआत EWS वर्ग के परिवारों के लिए शुरू किया था लेकिन अब घुमंतू जाति के लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं। इस योजना का लाभ उठाने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2023 है. ऐसे में इस योजना का लाभ उठाना है तो फटाफट अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें।


इस योजना का लाभ उठाने के लिए हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट hfa.haryana.gov.in पर आवेदन करना होगा। इस योजना से जुड़ी अन्य जानकारी हासिल करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा बनाए गए हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *