हरियाणा के यमुनानगर में संवाददाताओं से बात करते हुए उदय भान ने प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर आपत्तिजनक बयान दिए हैं। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने दोनों नेताओं के निजी जीवन को लेकर टिप्पणी की थी। इसे लेकर बीजेपी नेता कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और माफ़ी की मांग कर रहे हैं। हालांकि विवादों में घिरने के बाद उदय भान ने कहा कि उन्होंने जिस भाषा का इस्तेमाल किया वो हरियाणा में आम बोलचाल की भाषा है,, इसके लिए उन्हें माफ़ी क्यों मांगनी चाहिए?
इस वीडियो पर बीजेपी के अन्य नेता भी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इस पर उदय भान से माफ़ी और कांग्रेस से स्पष्टीकरण की मांग कर रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
