Monday , 27 July 2026

हरियाणा CM मनोहर लाल का बड़ा ऐलान, इन जिलों में श्रमिकों मिलेंगे फ्लैट

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रदेश व देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा की भांति देश को नवनिर्माण की दृष्टि से आगे बढ़ाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रभु लंबी आयु प्राप्त करे और वे इसी प्रकार एक प्रधान सेवक के रूप में लंबे समय तक देश की सेवा करते रहें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि परिवार का पालन पोषण करने के लिए काम की तलाश में श्रमिकों को एक नगर से दूसरे नगर जाना पड़ता है, इसलिए उनकी सुविधा हेतु पहले चरण में फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत व यमुनानगर में प्रत्येक जिले में 500-500 फ्लैट उपलब्ध करवाये जायेंगे। मनोहर लाल ने घोषणा करते हुए कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की ओर से गुरू शिष्य कौशल सम्मान योजना शुरू की जा रही है।

इसका उद्देश्य अनौपचारिक क्षेत्र के 25,000 शिल्पकारों, कारीगरों और श्रमिकों जैसे प्लंबर, बढ़ई, राजमिस्त्री आदि की कौशल क्षमता को पहचानना, प्रमाणित करना और उन्हें दक्ष गुरु के रूप में पहचान दिलवाना है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *