Sunday , 26 July 2026

Haryana : हिसार में लगातार बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मरीज, दो नए मामले सामने आने मचा हड़कंप,

हिसार में शुक्रवार को भी स्वाइन फ्लू के दो नए मामले मिले। जिससे स्वाइन फ्लू के मामले बढ़कर 17 हो गए है। इन दिनों नागरिक अस्पताल में सांस के मरीजों की भरमार है। शुक्रवार को इमरजेंसी में भी पांच सांस के मरीज उपचार पर थे। इनमें से चार महिलाएं व एक चार साल का बच्चा भी सांस की तकलीफ से परेशान था। इन्हें आक्सीजन पर लेकर उपचार दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जागरण संवाददाता, हिसार। जिले में स्वाइन फ्लू के मरीज लगातार बढ़ रहे है। शुक्रवार को भी स्वाइन फ्लू के दो नए मामले मिले। जिससे स्वाइन फ्लू के मामले बढ़कर 17 हो गए है। इन दिनों नागरिक अस्पताल में सांस के मरीजों की भरमार है। शुक्रवार को इमरजेंसी में भी पांच सांस के मरीज उपचार पर थे। इनमें से चार महिलाएं व एक चार साल का बच्चा भी सांस की तकलीफ से परेशान था। इन्हें आक्सीजन पर लेकर उपचार दिया जा रहा है।

स्वाइन फ्लू के बढ़ते केसों के कारण सीएमओ डा. सपना ने स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए है। स्वास्थ्य विभाग से मलेरिया विभाग से नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डा. सुभाष खतरेजा ने बताया कि वर्ष 2023 में स्वाइन फ्लू एच 1 एन 1 के 289 सैंपल लिए गए थे। इनमें से सात पाजिटिव मिले थे। कुल सात में से चार केस हिसार के थे जबकि तीन केस अन्य जिलों के मिले थे। वहीं इस वर्ष अब तक 50 से अधिक सैंपल स्वाइन फ्लू के सैंपल लिए गए है। इनमें से 17 पाजिटिव मिले है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *