नेशनल डेस्क- देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चुनावी दंगल में एंट्री से एक बार फिर से माहौल गरमा गया है बता दें, पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव के बीच मनमोहन सिंह ने वीडियो संदेश के जरिए मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, आज भी लोगों को हमारी सरकार के अच्छे काम याद हैं। पूर्व पीएम ने कहा कि, भाजपा ने पीएम मोदी की सुरक्षा के मुद्दे पर पंजाब के सीएम और राज्य के लोगों का अपमानित करने का प्रयास किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रधानमंत्री के पद की गरिमा
उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री के पद की गरिमा होती है। मैं भी 10 साल पीएम रहा हूं, लेकिन कभी मैंने इस पद की मर्यादा कम नहीं होने दी। मनमोहन सिंह ने कहा कि मैं मानता हूं कि पीएम के पद का एक खास महत्व होता है। इतिहास पर दोष लगाकर अपने गुनाह कम नहीं हो सकते। पीएम के तौर पर काम कर मैंने ज्यादा बोलने की जगह काम को तरजीह दी। हमने सियासी लाभ के लिए देश को नहीं बांटा। कभी सच पर पर्दा डालने की कोशिश नहीं की। मनमोहन सिंह ने आगे कहा कि एक साल से चीनी फौज भारत की पवित्र जमीन पर बैठी है। इस सरकार को संविधान पर भरोसा नहीं है। संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है।
Read More Stories:
अन्नदाता दाने-दाने के मोहताज
देश के अन्नदाता दाने-दाने के मोहताज हो गए हैं। देश में सामाजिक असमानता बढ़ गई है। किसान आंदोलन के दौरान भी पंजाब और पंजाबियत को बदनाम करने की कोशिश की गई। जिन पंजाबियों की दिलेरी, बहादुरी, देशभक्ति और कुर्बानी को पूरी दुनिया सलाम करती है। उनके बारे में क्या कुछ नहीं किया गया। पंजाब की धरती पर पैदा हुए एक सच्चे देशवासी के नाते मुझे इससे बहुत दुख हुआ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
