12 April 2019
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टोहाना : हड़ताल पर बैठे आढतियोंके लिए राहत की खबर आगई है जिसमे प्रशासन ने उनकी मांगे मान ली हैं लेकिन इसके बावजूद अभी भी व्यापारी हड़ताल छोड़ने के लिए राजी नहीं हुए हैं इसलिए मंडी व्यापारियों की हड़ताल फ़िलहाल जारी है।
मार्किट कमेटी प्रशासन सचिव ने बताया कि मुख्य प्रशासक पंचकुला से आदेश प्राप्त हुए है कि ऑन लाईन गेट पास जनरेट नहीं होंगे जो भी परोसैस होगा वो मैनुवल होगा। उन्होंने बताया कि उनके पास जो गाईडलाईन आई है उसके बारे में आढतियों को सुचित कर दिया गया है। बावजूद इसके मंडी व्यापारी हडताल पर है।
उपमण्डल अधिकारी आज व्यापारियों की बैठक लेकर इस बारे में उन्हें आश्वस्त करेंगे कि व्यापरियों की मांग मान ली गई है। अब देखना ये होगा कि यह राहत आढतियों को कितना मना पाती है। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
