गुरुग्राम (सतीश राघव) । दिल्ली के पास साइबर सिटी गुरुग्राम से हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आयी हैं जहां मंगलवार शाम एक होंडा सिटी कार में अचानक आग लग गई कार चालक को जैसे ही पता लगा कि उसकी कार में आग लग गई है वह तुरंत कार को फ्लाईओवर के साइड में लगाकर कार से तुरंत उतर गया और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया कार में एक धमाका हुआ और उसके बाद का जलती हुई कार फ्लाईओवर पर चलने लगी आस पास से गुजर रहे लोगों ने उस जलती हुई कार की तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कर ली। इतना ही नहीं यह एक बड़ा भीषण हादसा हो सकता था लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई जब आग की लपटों से घिरी कार हाईवे पर दौड़ रही थी तो सामने आ रहे ऑटो में इस कार ने टक्कर भी मारी जिसमें ऑटो ड्राइवर बाल-बाल बच गया हाईवे पर दौड़ती बर्निंग कार जब डिवाइडर से जा टकराई उसके बाद कार अपने आप रुक गई दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और किसी तरह दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया इस पूरे हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई । कार चालक दिवाली से एक रात पहले अपनी इस गाड़ी में अपने रिश्तेदारों को दिवाली गिफ्ट देने जा रहे थे जब वह गुरुग्राम के राजीव चौक फ्लाईओवर पर पहुंचे तब उनकी गाड़ी में अचानक आग लग गई|
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
