इंटरनेशनल डेस्क- अमेरिका में एक दिलदहला देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई जहां पर एक 21 साल के युवक पर अपने 81 वर्षीय दादा की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। युवक ने अपने दादा के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर उनकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद युवक ने अपने दादा को ‘राक्षस’ बताते हुए कहा कि ‘भगवान ने मुझे ऐसा करने के लिए बनाया है।’ फिलहाल पुलिस ने इस मर्डर केस में उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला अमेरिका के न्यू जर्सी का है। जहां जेसन विकारी नाम के युवक को पिछले हफ्ते अपने दादा रोनाल्ड विकारी की निर्मम हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। जेसन ने अपने दादा को ‘राक्षस’ बताया था। पुलिस के मुताबिक, 19 अक्टूबर को उन्हें एक कॉल प्राप्त हुई, जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा घर के बाथरूम में खून से सनी एक बुजुर्ग की लाश पड़ी हुई थी। लाश के पास से एक कुल्हाड़ी मिली। पुलिस को ये कॉल खुद जेसन के पिता ने की थी।
Read More Stories:
नई कुल्हाड़ी खरीद हत्या की वारदात को दिया अंजाम
पुलिस ने जब इस मामले में जेसन से पूछताछ की तो उसने कथित तौर पर कहा कि, उसके दादा एक ‘राक्षस’ थे और ”गॉड ने मुझे ऐसा करने के लिए बनाया’ है। बताया गया कि, जेसन ने 19 अक्टूबर को यह घातक हमला करने से पहले अपने रूममेट को कुल्हाड़ी से धमकाया था। उस वक्त कैंपस पुलिस ने जेसन के हथियार को जब्त कर लिया था, लेकिन बाद में जेसन ने एक नई कुल्हाड़ी खरीदी और हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
