छत्तीसगढ़ डेस्क- छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा की रहने वाली युवती को फेसबुक पर दोस्ती करना भारी पड़ गया जिसके चलते उसी के दोस्त ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से 80 हजार रुपय ले लिए। इसकी शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीड़िता ने बताया कि, कुछ महीने पहले फेसबुक पर उसे उत्तर प्रदेश के युवक का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया। युवती ने इसे स्वीकार कर लिया। इसके बाद युवक बिलासपुर आकर युवती से मिलने लगा। इसी बीच उसने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवक ने युवती से दुष्कर्म किया।
Read More Stories:
युवती के एटीएम से 80 हजार रुपय निकाले
साथ ही युवती का एटीएम लेकर 80 हजार रुपय निकाल लिए। घटना से युवती तनाव में आ गई। इस बीच युवक ने वीडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच पता चला कि आरोपित सागर पांडेय उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के नैनी स्थित गंगोत्री नगर में है। पुलिस ने नैनी से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
