Thursday , 10 September 2026

वरिष्ठ नागरिकों को रोजगार देने के लिए सरकार का खास पहल, बनाया ये Job Portal

नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अब सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को जॉब देने के लिए एक जॉब पोर्टल विकसित किया है।  सीनियर एबल सिटिजन्स फॉर री एम्प्लॉ यमेंट इन डिग्निटी (एसएसीआरईडी) नाम का पोर्टल, वरिष्ठ नागरिकों प्रदाताओं को रोजगार की तलाश में एक मंच पर लाएगा। सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय का कहना है कि इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के स्वस्थ, खुशहाल, सशक्त, सम्मानजनक आत्मनिर्भर जीवन सुनिश्चित करना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा ये फायदा

प्लेटफॉर्म के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि के साथ-साथ पांच साल के लिए प्रति वर्ष दो करोड़ रुपये के रखरखाव अनुदान के रूप में प्रदान किया जाएगा। इसी तरह, विभिन्न व्यावसायिक उद्यमों में पोर्टल के प्रचार के लिए सालाना 10 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। मंत्रालय के अनुसार, एक वरिष्ठ नागरिक अपनी प्रासंगिक शिक्षा, पिछले अनुभव, कौशल रुचि के क्षेत्रों के साथ पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करवाएगा। व्यक्ति अपेक्षित कार्यो के संबंध में कीवर्ड का भी चयन करेगा, जो नौकरी प्रदाताओं को उन्हें स्वचालित रूप से खोजने में सक्षम बनाएगा।

Read More Stories

ये कहा मंत्रालय ने..

मंत्रालय ने कहा, कोई भी नौकरी प्रदाता – व्यक्ति, फर्म, कंपनी, साझेदारी स्वैच्छिक संगठन – पोर्टल पर भी पंजीकरण कर सकता है। नौकरी प्रदाता इसमें शामिल कार्य इसे पूरा करने के लिए आवश्यक वरिष्ठ नागरिकों की संख्या निर्दिष्ट करेगा। स्वैच्छिक संगठन वरिष्ठ नागरिकों को इन नौकरियों के लिए आवेदन करने में मदद करेंगे किसी भी स्वैच्छिक संगठन द्वारा किसी भी वरिष्ठ नागरिक से कोई उपयोगकर्ता शुल्क नहीं लिया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *