नेशनल डेस्क- दिल्ली के नोएडा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एकतरफा प्यार में मामी का क़त्ल करने वाले भांजे को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। 9 वर्ष बाद गौतमबुद्ध नगर कोर्ट ने आरोपी और उसके दोस्त को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वारदात 24 जुलाई 2013 की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मामी के समक्ष रखा था प्रेम प्रस्ताव
मूल रूप से मुजफ्फरनगर के निवासी पंकज त्यागी ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 इलाके में अपनी पत्नी नेहा त्यागी से साथ रहते थे। 24 जुलाई 2013 को पंकज त्यागी काम के सिलसिल में घर से बाहर गए थे। इसी बीच उनका भांजा आकाश अपने दोस्त राहुल के साथ उनके घर पर आया और पंकज की पत्नी यानी अपनी मामी के समक्ष प्रेम प्रस्ताव रखा। आकाश ने अपनी मामी से कहा कि, मैं आपसे प्यार करता हूं और विवाह करना चाहता हूं। विरोध करने पर आकाश वहां से चला गया। वहीं, पंकज जब घर लौटा तो पत्नी ने उसे पूरी बातें बताई।
Read More Stories:
उम्रकैद की सजा
इसके बाद पंकज ने आकाश को फटकार लगाई। इसके बाद आकाश ने तैश में आकर राहुल के साथ मिलकर नेहा को चाकू से गोदकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने बाथरूम में जाकर अपने कपड़े बदल लिए थे और फिर मौके से भाग गए। केस दर्ज करके पुलिस ने आरोपी की तलाश की और बहुत मशक्कत के बाद आकाश और राहुल को अरेस्ट किया था। अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत पेश किए थे। अदालत ने गवाहों के बयान और पर्याप्त सबूतों के आधार पर फैसला देते हुए आकाश और राहुल को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
