Saturday , 25 July 2026
Mers Corona Virus, MERS-COV.3d rendering

Good News: कोरोना मामलों में लगातार आ रही गिरावट, रिकवरी रेट में हुई बढ़ोतरी

नेशनल डेस्क- कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में हम लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं। एक और कोविड-19 के मामलों में हर रोज गिरावट देखने को मिल रही है, वहीं वैक्सीनेशन की दर लगातार बढ़ रही है। केंद्र सरकार अपनी ओर से राज्यों को पर्याप्त वैक्सीन मुहैया करवा रही है ताकि किसी भी प्रदेश या केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 वैक्सीन कम न पड़े।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 टीकों की 96.75 करोड़ से अधिक खुराक मुहैया कराई गई हैं। मंत्रालय ने कहा कि, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास लोगों को लगाने के लिए अब भी 8.43 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं। इनका अभी उपयोग नहीं किया गया है।

215 दिनों में सबसे कम मामले

भारत में कोरोना वायरस के मामले भी लगातार कम होते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में महज 18,132 नए मामले सामने आए और 193 लोगों की मौत हो गई। यह आंकड़ा 215 दिनों में सबसे कम है। अब तक देश में कुल 3,39,71,607 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना की वजह से अब तक 4,50,782 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत भरी खबर यह है कि, एक्टिव केस घटकर 2,27,347 ही रह गए हैं, जो 209 दिनों में सबसे कम हैं।

Read More Stories:

वैक्सीनेशन के साथ-साथ टेस्टिंग भी बहुत तेज गति से हो रही है। केंद्र सरकार लगातार इसकी रफ्तार बढ़ाने की कोशिश में है। इस वजह से टेस्टिंग का आंकड़ा 58 करोड़ पार कर चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रिकवरी रेट में भी लगातार सुधार हो रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *