(भारत साबरी) कुरुक्षेत्र के गांव झांसा में एक नाबालिक लड़की का रेप और हत्या की घटना को कई दिन बीत जाने के बाद सांसद राजकुमार सैनी पीड़ित के परिवार से मिलने गांव झांसा पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा,कि सरकार को अब सख्ती बरतनी होगी। सांसद राजकुमार सैनी ने कहा,कुछ मामले सरकार को बदनाम करने के लिए भी किए जाते हैं। जब सांसद से इस मामले में कार्रवाई के बारे में पूछा गया,कि इस मामले में किन लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए ? नेताओं पर या अधिकारियों पर,तो सांसद ने बड़ा अटपटा सा जवाब देते हुए कहा कि ,ये सवाल ही बेतुका है, ये क्या बात हुई की, करे कोई और भरे कोई। आप समझ ही सकते हैं ,इलाके का सांसद कार्रवाई के नाम पर अगर इस तरह की बात करे, तो अधिकारी इस मामले को लेकर कितने संजीदा होंगे ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
