उत्तराखंड डेस्क: उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव होने हैं। तो ऐसे में मौके की नजाकत को देखते हुअ नेता अपना दल बदल रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड की बीजेपी सरकार को एक तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, राज्य के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य भाजपा छोड़कर अपने विधायक बेटे संजीव आर्य के साथ सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
यशपाल आर्य ने 2017 में कांग्रेस छोड़ थामा था बीजेपी का दामन
यशपाल आर्य और उनके बेटे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं हरीश रावत, के सी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ नई दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास में मुलाकात की थी। यशपाल आर्य 2007 से 2014 तक कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष थे और रावत के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री और विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह उत्तराखंड में विधान सभा चुनाव से पहले 2017 में भाजपा में शामिल हो गए थे। यशपाल राज्य की मुक्तेश्वर विधान सभा सीट और संजीव आर्य नैनीताल विधान सभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
