Wednesday , 28 October 2026

Good News : बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के मामलों में आई भारी गिरावट, जानें ?

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना के कहर की गति अब धीरे- धीरे कम होती दिखाई दे रही है। जी हां, कोरोना संक्रमण के मामलों में निरंतर गिरावट आ रही है। जो कि काफी राहत भरी खबर भी है।  बता दें, 14 अप्रैल के बाद पहली बार 2 लाख अंक से नीचे आए है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ये कहा

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि,, देश में मंगलवार को 1,96,427 नए कोविड मामले दर्ज किए गए और 3,511 लोगों की मौत हुई। 14 अप्रैल को, भारत ने 2,00,739 मामले दर्ज किए थे। 14 अप्रैल के बाद यह पहली बार है जब मामले दो लाख के आंकड़े से नीचे गए हैं।

भारत में कोविड 19 मामलों की कुल संख्या अब 2,69,48,874 है

सोमवार को भारत ने कोरोनोवायरस संक्रमण के कारण मृत्यु के तीन लाख का आंकड़ा पार कर लिया। इस प्रकार अमेरिका और ब्राजील के बाद तीन लाख मौतों को पार करने वाला भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया। भारत में कोविड 19 मामलों की कुल संख्या अब 2,69,48,874 है, जिसमें 25,86,782 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,07,231 मौतें हुई हैं।पिछले 13 दिनों में भारत में 50,000 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं।

पिछले 24 घंटों में कुल 3,26,850 लोगों को डिस्चार्ज किया गया

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 3,26,850 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है, जिसमें 2,40,54,861 लोग अब तक कोविड से ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 19,85,38,999 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 24,40,236 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *