डेराबस्सी- डेराबस्सी में दिवाली के शुभ अवसर पर पहली बार केवल छह दुकानदार ही पटाखे सकेेंगे। दरअसल, प्रशासन ने पटाखों से होने वाले ध्वनि एवं वायु प्रदूषण के मद्देनजर केवल छह आवेदकों को ही पटाखे बेचने की परमिशन दी है। शहर में पहली बार परमिशन का फैसला लक्की ड्रा के जरिए किया गया।
जानकारी देते हुए एसडीएम परमदीप सिंह ने बताया की मोहाली जिला उपायुक्त कार्यालय में लक्की ड्रा डीसी गुरप्रीत कौर सपरा की देखरेख में निकाला गया। डेराबस्सी के लिए कुल 53 लोगों ने अपनी किस्मत आजमाई मगर सिर्फ 6 व्यक्तियों को ही सफलता प्राप्त हुई। मानवीय हाईकोर्ट के निर्देशानुसार पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 20 फीसदी दुकानदारों को पटाखे बेचने की परमिशन मिली है। पिछले साल 29 व्यक्तियों को परमिशन मिली थी। पटाखे बेचने की परमिशन पाने वाले आवेदकों में मनदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, साधु नगर, धर्मेंद्र सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह साधु नगर, सुखविंदर सिंह पुत्र हरिचंद, देवी नगर, संजीव पुत्र मदन लाल, मोरनीवाला कुंआ, दीपक पुत्र राज कुमार, बाल्मीकि मोहल्ला व दीपक पुत्र अनु सिंह, बरवाला रोड शामिल हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
