एमपी डेस्क- मध्यप्रदेश के भोपाल में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक शख्स ने पत्नी से विवाद के चलते ट्रेन से कटकर खुदखुशी कर ली। खुदखुशी से पहले शख्स ने वीडियो भी बनाया। रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में शख्स की लाश मिली है। शख्स ने खुदखुशी से पहले पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं करने का इल्जाम भी लगाया है। वही शख्स की पहचान राकेश जाटव के तौर पर हुई है। जो कि पंपापुर बस्ती का रहने वाला है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शख्स का अपनी बीवी से झगड़ा चल रहा था। दोनों का झगड़ा पुलिस थाने भी पहुंचा मगर कोई कार्रवाई ना होने तथा बीवी की प्रताड़ना से तंग आकर शख्स ने आत्महत्या का रास्ता चुन लिया। राकेश ने खुदखुशी से पहले एक वीडियो बनाया। जिसमें वह बोलता हुआ सुनाई दे रहा है कि ‘मैं अपनी इच्छा से खुदखुशी करने जा रहा हूं। मेरी पत्नी ने मुझे परेशान कर दिया है ना मुझे छोड़ने को तैयार है और ना साथ रहने को। वो मुझे कहीं रहने भी नहीं दे रही है। यदि मुझे कुछ हो जाता है तो उसे गिरफ्तार कर लेना।
Read More Stories:
मामले की तहकीकात
शख्स ने आगे कहा, टीटी नगर थाने में 4 दिन से हमारा मुकदमा चल रहा है और मेरी मौत का कारण क्या है ये टीआई को सब पता है।’ तत्पश्चात, शख्स ने अपने परिवारवालों को कॉल किया तथा उनसे बात करते-करते ही रेल की पटरी पर लेट गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स को शक था कि, उसकी पत्नी का उसके बचपन के मित्र के साथ संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। फिलहाल मामले की तहकीकात जारी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
