Sunday , 26 July 2026

बहादुरगढ़ में प्लास्टिक गोदाम में लगी आग ! लाखों का सामान जलकर हुआ राख !

हरियाणा:- बहादुरगढ़ में प्लास्टिक के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। लेकिन प्लास्टिक अत्यंत ज्वलनशील होने के कारण आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगड के कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। बहादुरगढ़ की ओमेक्स सिटी के पास स्थित गोदाम के मालिक ने बताया कि उसमें करीब 5 से 6 लाख रुपए का प्लास्टिक का सामान यहां पर मंगवाया था। जिसकी छंटाई होनी थी और छंटाई के बाद प्लास्टिक का दाना बनाने के लिए यह सामान फैक्ट्री में जाना था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लेकिन गोदाम के साथ पड़े प्लाट के मालिक ने कूड़े कचरे में आग लगा दी। जिसकी चिंगारी प्लास्टिक के गोदाम तक पहुंच गई और लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी अब तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *