असम डेस्क- असम के हैलाकांडी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर हैलाकांडी में एक 15 साल के नाबालिग लड़के ने अपने पड़ोस में रहने वाली 6 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी। बच्ची 9 फरवरी से लापता थी वहीं, पुलिस भी लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसका शव 12 फरवरी को पास के एक जंगल से बरामद किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बुरी तरह से किया घायल
घटना को अंजाम देने वाले 15 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि, 9 फरवरी को बच्ची गायब होने से पहले मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वो लापता हुई। जब हर जगह तलाशी ली गई, तब 12 फरवरी को उसका शव पास के वन क्षेत्र से बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, मरने से पहले आरोपी ने उसे बुरी तरह से घायल किया था। पुलिस ने बताया कि, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हैलाकांडी सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
Read More Stories:
पुलिस ने बताया कि, आरोपी के अलावा, आरोपी के पिता को भी अपने बेटे का समर्थन करने और अपराध के सबूत मिटाने की कोशिश करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद असम राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष के निर्देश पर गुवाहाटी से एक टीम हैलाकांडी पहुंची। जिसने मामले की जांच की और संबंधित लोगों से पूछताछ की।
किशोर न्याय अधिनियम के अनुसार चलेगी प्रक्रिया
पूछताछ के दौरान एक परिवार बेहद ही अजीब ढंग से व्यवहार कर रहा था और इस परिवार में शामिल एक लड़का घोल-मोल अंदाज में बात कर रहा था। जिससे पुलिस का शक उन पर बढ़ गया। पुलिस ने बताया कि, लड़के को कई गंभीर आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है। वह नाबालिग है इसलिए प्रक्रिया किशोर न्याय अधिनियम के अनुसार चलेगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
