उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई जहां पर दहेज के लिए हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद ससुराल वालों ने जल्दबाजी में उसके शव को अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान ले गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से महिला के शव को बाहर निकाल लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बतादें, टीकरी कस्बे में दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
चार लोगों के खिलाफ तहरीर
टीकरी निवासी सोनू की शादी सात माह पूर्व गांगरौल थाना चोला बुलंदशहर निवासी नीलम के साथ हुई थी। वहीं मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को चिता से अधजली हालत में बाहर निकाला। मायके वालों ने महिला के पति और सास समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। बुधवार की शाम महिला नीलम (25 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थिति में की मौत हो गई। महिला के ससुराल वाले उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पैक्टर ने बताया कि, बुधवार शाम को मृतक महिला के परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर शिकायत की कि, उनकी लड़की को ससुराल वालों ने मार दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीकरी गांव पहुंची।
Read more Stories:
मामले में मुकदमा दर्ज
वहां पता चला कि महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट में ले गए है। इसके बाद पुलिस श्मशान घाट ही पहुंच गई और शव को जलती चिता से बाहर निकाला। वहीं गुरुवार को मृतक महिला के पिता कृष्ण, बहन ऋतु, रिया, भाई सागर, चाचा गुलशन, युवराज, संजय, अशोक टीकरी पहुंचे। मृतका के पिता ने सास और पति सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मायके वालों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी से ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुरालियों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि, मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
