Saturday , 25 July 2026

भाखड़ा बांध की सुरक्षा अब CISF के हवाले, हरियाणा को मिली बड़ी राहत — 10,300 क्यूसेक पानी की आपूर्ति शुरू

चंडीगढ़, 22 मई 2025। हरियाणा में दो महीने से चले आ रहे जल संकट पर अब विराम लग गया है। केंद्र सरकार के हस्तक्षेप और भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के ठोस कदमों के बाद, हरियाणा को 10,300 क्यूसेक पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। साथ ही, भाखड़ा बांध की सुरक्षा अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंप दी गई है, जिससे जल प्रबंधन व्यवस्था को नया सुरक्षा कवच मिल गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

CISF की तैनाती से सुरक्षा होगी पुख्ता

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 19 मई को CISF के 296 जवानों की तैनाती को मंजूरी दी। यह फैसला पंजाब पुलिस द्वारा भाखड़ा बांध की सुरक्षा में हस्तक्षेप और BBMB अधिकारियों के कार्य में रुकावट के बाद लिया गया। अब CISF बांध की सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी, जिससे बांध संचालन और जल आपूर्ति पर किसी भी प्रकार की राजनैतिक या प्रशासनिक बाधा नहीं आएगी।

 

BBMB को इसके लिए 8.59 करोड़ रुपये की राशि जमा कराने का निर्देश मिला है और जवानों के लिए आवास एवं परिवहन सुविधाओं की व्यवस्था भी की जा रही है।

 

हरियाणा को मिला 10,300 क्यूसेक पानी: जल संकट पर लगी ब्रेक

21 मई तक हरियाणा को 5,500 क्यूसेक पानी ही मिल रहा था। लेकिन अब BBMB ने जल आपूर्ति बढ़ाकर 22 मई शाम से 10,300 क्यूसेक कर दी है। यह आपूर्ति नरवाना ब्रांच (3,300 क्यूसेक) और भाखड़ा मुख्य नहर (7,000 क्यूसेक) से होगी।

 

बीते दो महीनों से हरियाणा को केवल 4,000 क्यूसेक पानी मिल रहा था, जिससे प्रदेश के कई जिलों में पीने के पानी की गंभीर किल्लत हो गई थी। अब नई आपूर्ति से जल संकट समाप्त होने की उम्मीद है।

 

BBMB ने तय किया तीन राज्यों का जल कोटा

BBMB की तकनीकी समिति ने 21 से 31 मई तक के लिए जल आवंटन तय किया है:

पंजाब: 17,000 क्यूसेक

हरियाणा: 10,300 क्यूसेक

राजस्थान: 12,400 क्यूसेक

इस आवंटन के बाद हरियाणा को उसका वाजिब हक मिलने लगा है, जिसे लेकर प्रदेश में लंबे समय से राजनीतिक और कानूनी लड़ाई चल रही थी।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *