हरियाणा डेस्क: गुरूग्राम में एक दर्दनाक हादसा हो गय़ा। यहां गुरुवार शाम एक अपार्टमेंट की छत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य मलबे में दब गए थे। सूचना मिलते ही तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
इस संबंध में अब बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शुक्रवार सुबह फर्स्ट फ्लोर से एक शख्स को रेस्क्यू किया गया है, जो करीब 15 घंटे से यहां फंसा हुआ था। NDRF की टीम ने सुबह 11 बजे इस शख्स को मलबे से रेस्क्यू किया और अब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये है पूरा मामला
दरअसल गुरुवार शाम ‘Paradiso Housing Complex‘ सोसाइटी के D-टावर में छठी मंजिल पर बने एक फ्लैट में मरम्मत का कार्य किया जा रहा था। मरम्मत कार्य के दौरान एक हिस्से का लेंटर गिरने से मजदूर इसकी चपेट में आ गए। खबर है कि इस अपार्टमेंट लोग पहले से ही रह रहे हैं। पुलिस ने इस हाउसिंग कॉम्पलेक्स के बिल्डर अशोक सलोमन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
