हरियाणा डेस्क :बल्लभगढ़ के एक ओयो शहनाई होटल में 24 वर्षीय एक युवती मृत अवस्था में पाइ गई, जिसके बाद से इलाके में सनसनी का महौल है। बता दें कि मामला बीते रविवार का है। जब मेट्रो स्टेशन के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौजूद इस ओयो शहनाई होटल से युवती की लाश बरामद हुई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फरीदाबाद भेज दिया और मौत के कारणों की जांच में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में युवती के परिजनों के हवाले से कई तरह की जानकारियां दी हैं। उनकी माने तो मृतक युवती सुसाइड करने की कोशिश कर चुकी थी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस की टीम ने परिजनाों के बयानों के आधार ये पूरा मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि जानकारी तो ये भी सामने आ रही है कि शहनाई नाम का ये आयो होटल किसी भाजपा कार्यकर्ता का है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है रिपोर्ट में मौत के जो भी कारण सामने आएंगे ,उसी आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
