Wednesday , 28 October 2026

पूर्व डिप्टी CM चंद्रमोहन ने मंत्री अनिल विज से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा डेस्क: गृह एंव स्वास्थय मंत्री अनिल विज भले ही एक सख्त नेता की छवि रखते हों लेकिन प्रदेश के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए वे हर वक्त तैयार रहते हैं। फिर चाहे उनके पास समस्या लेकर कोई विपक्ष का ही नेता क्यों ना आ जाए, एक जन सेवक नेता होने की भूमिका में वे काम को तैयार रहते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories

चंद्रमोहन पंचकूला जिले की समस्याओं को लेकर अनिल विज के पास पहुंचे

इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन आज के दिन मंत्री अनिल विज ने उनके निवास पर मुलाकात की। बता दें कि चंद्रमोहन पंचकूला जिले की समस्याओं को लेकर अनिल विज के पास पहुंचे थे। मंत्री अनिल विज ने सबसे पहले तो फोन पर ही एक समस्या का समाधान किया और बाकी की समस्याओं का भी जल्द ही निवारण करने का आश्वासन दिया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रमोहन ने भी मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त किया

तो वहीं पूर्व डिप्टी सीएम एंव वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रमोहन ने भी मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पंचकूला में लोकल बाडी पर दिक्कते हैं। कारपोरेशन से लेकर पुलिस व हेल्थ तक की दिक्क्तों के बारे में जानकारी दी है, जिसके समस्याओं के समाधान के बारे में अनिल विज ने पूरा आश्वासन दिया है।

उन्होनें तो ये भी कहा कि मुझसे तो कोई भी मिल सकता है, मैं तो पूरे हरियाणा का मंत्री हूं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जो समस्याएं मेरे सामने रखी गई हैं, उनका समाधान जरूर करूंगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *