Wednesday , 28 October 2026

Corona Virus को लेकर देश में सामने आई अच्छी खबर, जानें ?

नेशनल डेस्क: कोरोना वायरस को लेकर देश में एक अच्छी खबर सामने आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा हर दिन दर्ज हो रहे आंकड़ों के मुताबिक बीते कई दिनों से कोरोना वायरस की दूसरी लहर में दैनिक मामले तेजी से कम होते दिख रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 34,703 नए कोविड मामले सामने आए हैं। करीब 111 दिनों में यह सबसे कम आंकड़े दर्ज हुए हैं। नए मामलों में कमी से सक्रिय मामले भी तेजी से कम हो रहे हैं। भारत में एक्टिव केस लोड घटकर 4,64,357 रह गया है, जो 101 दिनों में सबसे कम है। इन सक्रिय मामलों में कुछ मरीज होम आइसोलेशन में हैं तो कुछ मरीज अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिकवरी रेट बढ़कर 97.17 प्रतिशत पहुंच गया

पिछले 24 घंटों के दौरान ठीक होने वाले 51,864 रोगियों सहित देश में अब तक कुल ठीक होने वालों की संख्या 2,97,52,294 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रिकवरी रेट बढ़कर 97.17 प्रतिशत पहुंच गया है। कोरोना वायरस मामलों पर काबू पाने के लिए देश में टेस्टिंग भी काफी तेजी से चल रही है। अब तक कुल 42.14 करोड़ परीक्षण किए जा चुके हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *