चंडीगढ़, 28 मार्च: पंजाब सरकार का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान ‘युद्ध नशयां विरूद्ध’ तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य के कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सिंह सोंध ने शुक्रवार को बताया कि अब तक 149 किलो हेरोइन, 87 किलो अफीम और 5.83 करोड़ रुपये नगद जब्त किए गए हैं। इस अभियान के तहत 2443 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 4218 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मंत्री सोंध ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार नशामुक्त प्रदेश बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों पर नशे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
सख्त कार्रवाई, बड़े पैमाने पर जब्ती
अब तक पंजाब पुलिस ने 8 लाख से ज्यादा नशीली गोलियां, 2000 किलो से अधिक भुक्की, 34 किलो गांजा और 6 किलो चरस बरामद की है। इसके अलावा 51 तस्करों की अवैध इमारतें गिराई गईं, जबकि 22 मोटरसाइकिल, 4 कार, 12 पिस्तौल और 4 किलो से ज्यादा सोना भी जब्त किया गया है।
नशामुक्ति और पुनर्वास पर जोर
मंत्री सोंध ने कहा कि 1000 से ज्यादा स्कूल-कॉलेजों और सैकड़ों गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। नशा छोड़ने वाले युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी दिए जाएंगे।
उन्होंने सामाजिक और धार्मिक संगठनों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनता भी इस अभियान का हिस्सा बने और नशा तस्करों की जानकारी पुलिस को दे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
