हरियाणा डेस्क: राहुल गांधी के करीबी रहे हरियाणा के दलित नेता अशोक तंवर आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते है। बताया जा रहा है कि वे आज आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे और उन्हीं की मौजूदगी में आप का दामन थामेंगे। हालांकि तंवर ने पिछले साल ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर टीएमसी का दामन थामा था। अशोक तंवर ने अब टीएमसी का साथ छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आम आदमी पार्टी के लिए भी अशोक तंवर फायदेमंद साबित हो सकते हैं
उधर, आम आदमी पार्टी के लिए भी अशोक तंवर फायदेमंद साबित हो सकते हैं। दरअसल, पंजाब में सरकार बनाने के बाद से केजरीवाल की पार्टी देश के अन्य राज्यों में पैर पसारने की कोशिश में जुट गई है। ऐसे में आप पड़ोसी राज्य हरियाणा में अशोक तंवर जैसे बड़े चेहरे की तलाश कर रही थी।

अशोक तंवर राहुल राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं
अशोक तंवर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, यूथ कांग्रेस के प्रभारी और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं। पूर्व सांसद अशोक तंवर राहुल राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी इसके बाद उन्होंने टीएमसी का दामन थाम लिया था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
