Thursday , 10 September 2026
हिसार में PWD मंत्री रणबीर गंगवा की पायलट गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन पुलिसकर्मी घायल

हिसार में PWD मंत्री रणबीर गंगवा की पायलट गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन पुलिसकर्मी घायल

हिसार, 4 जुलाई 2025: हरियाणा के PWD मंत्री रणबीर गंगवा के काफिले की पायलट गाड़ी गुरुवार देर रात हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को हांसी नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया है। सभी का इलाज जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हादसा कैसे हुआ?

यह हादसा रात करीब 2 बजे हांसी के पास गांव गढ़ी में हुआ। मंत्री रणबीर गंगवा नारनौल से होते हुए हिसार लौट रहे थे। हांसी पुलिस की पीसीआर गाड़ी उनके काफिले को रामायण टोल प्लाजा तक पायलट कर रही थी। काफिला छोड़ने के बाद पायलट गाड़ी वापस लौट रही थी कि गढ़ी गांव के पास अचानक एक ट्रक ने ब्रेकर पर ब्रेक लगा दिए, जिससे पायलट गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रक से टकरा गई।

घायलों की हालत

हादसे में सब-इंस्पेक्टर राजकुमार, कांस्टेबल विजय, और धर्मपाल घायल हुए हैं। राजकुमार और विजय को प्राथमिक इलाज के बाद हिसार रेफर किया गया है, जबकि धर्मपाल को उनके परिजन निजी अस्पताल ले गए हैं।

जांच जारी, ट्रक ड्राइवर फरार

घटना की जानकारी मिलते ही सोरखी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले मंत्री गंगवा रेवाड़ी में एक सामाजिक बैठक में भाग लेकर भिवानी में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह का न्योता स्वीकार कर लौट रहे थे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *