Friday , 11 September 2026

पंजाब चुनाव 2022 : अकाली दल ने घोषित किए 6 उम्मीदवार, जानें किसे कहां से मिला टिकट ?

पंजाब डेस्क: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने बड़ा ऐलान किया है। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए शिरोमणि अकाली दल ने छह सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बुधवार को कर दी। बता दें, पंजाब में 117 विधानसभा सीट हैं। पार्टी ने मौर विधानसभा सीट से जगमीत सिंह बरार को उतारा है और तलवंडी साबो सीट से जीत मोहिंदर सिंह उसके उम्मीदवार होंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अकाली दल ने जैतू सीट से सूबा सिंह, कोटकपुरा सीट से मनतार सिंह बरार, मुक्तसर सीट से कंवरजीत सिंह रोजी बरकंडी और फरीदकोट सीट से परमबंस सिंह रोमाना को उम्मीदवार बनाया गया है। रोमाना पार्टी की युवा इकाई के अध्यक्ष हैं। पार्टी के नेता दलजीत सिंह चीमा ने ट्वीट किया कि, शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *