हिमाचल में मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। बाढ़ से अभी तक हिमाचल प्रदेश में 80 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें सड़क हादसों के कारण होने वाली मौतें भी शामिल हैं। वहीं, 470 पालतू पशुओं की मौत हुई है। अभी तक मानसून 100 मकानों को पूरी तरह से ध्वस्त कर चुकी है। जबकि, 350 मकानों को नुकसान हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
1299 सड़कें यातायात के लिए बंद
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी तीन दिन यानी शुक्रवार तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है। शनिवार 15 जुलाई से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है। इससे बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में तीन एनएच सहित 1299 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।
दस लोग अभी भी लापता हैं जिनका पता लगाया जा रहा है। वहीं, नौ सौ लोग फंसे हुए हैं जिन्हें निकाला जा रहा है। चंद्रताल से सेना के हेलीकॉप्टर से बीमार और बुजुर्ग पांच लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। चंद्रताल में 350 के करीब लोग फंसे हुए हैं। अभी तक 1050 करोड़ के नुकसान का आकलन कर लिया गया है जबकि नुकसान को चार हजार करोड़ तक बताया जा रहा है। इस संबंध में अधिकारी व कर्मचारी आकलन कर रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
