Monday , 27 July 2026

VIDEO: वर्दी उतार, बीच में से चीर दूंगा… पहले पुलिस को दी मारने की धमकी, थाने पहुंचकर फूट-फूटकर रोने लगा युवक

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक युवक पुलिस को पहले मारने की धमकी और बदसलूकी करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में आरोपी अमर सिंह और उसकी पत्नी मीना सिंह कांस्टेबल के साथ दुर्व्यवहार करते और उसे धमकाते हुए दिखाई रहे रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रिपोर्ट के अनुसार यह घटना 8 जुलाई की है। आरोपी ने मीरा रोड के नो-पार्किंग जोन में अपनी कार खड़ी की थी। जब इलाके में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही ने वाहन के पहिए लॉक कर दिए, तो अमर ने उन्हें वर्दी फाड़ने की धमकी दी।वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी बिल्कुल शांत था। अमर सिंह चिल्लाते हुए कह रहा है कि मैं बीच से चीर दूंगा, वर्दी उतार और बताता हूं। वीडियो वायरल होने के बाद, दंपति पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कहा कि हमने दो लोगों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज किया है।

थाने में रोने लगा युवक

हालांकि, जैसे ही सिंह को गिरफ्तार किया गया और पुलिस थाने लाया गया। उसे तुरंत अपने किए पर पछतावा हुआ और वह रोता हुआ दिखाई दिया। एक अन्य वीडियो में, आरोपी को पुलिस लॉक-अप में आंखों में आंसू लिए फर्श पर बैठे देखा जा सकता है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *