Saturday , 25 July 2026

प्रशासनिक आदेशों कि धज्जियां उड़ा कर क्या ये पार्टी यूँ ही चालेगी ?

चंडीगढ़/मोहाली(कुलदीप कुमार) :  “द सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ “ को कायदे कानून की पालना करने वाले शहर के नाम से जाना जाता है। जबकि यहाँ पर कायदे कानून की पालना भी की जाती है।  हम बात कर रहे है हाई वॉल्यूम डांस पार्टी की , जो की कई डिस्कोथेक व् लॉन्जबर में चलती है। चंडीगढ़ में यह हाई वॉल्यूम डांस पार्टी समय पर साशन और प्रसाशन की मदद से बंद करवा दी जाती है। लेकिन इसी के साथ लगने वाले पंजाब राज्य मोहाली और जीरकपुर की बात करें तो , मानों वहाँ डिस्कोथेक के मालिक अपनी मन मर्जी करते है। पुलिस भी उन डिस्कोथेक के आसपास कहीं नहीं दिखाई देती, मानो ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे साशन और प्रसाशन कुम्भकर्णी नींद सो रहा है या फिर सब कुछ जानते हुए भी, न जाने किन कारणों से अनजान बानी हुई है। जबकि हमारा मकसद किसी के नाम और किसी भी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचना नहीं।  केवल सच  और सिर्फ सच  को दिखाना है।
12 बजे तक तक बंद होने चाहिए डिस्को थेक व लॉन्जबार एक्साइज पालिसी : 
मोहाली और जीरकपुर मैं चलने वाले डिस्को थेक व लॉन्जबार को एक्ससाइज पॉलिसी द्धारा 12 बजे तक का समय दिया गया है । लेकिन  उसके बावजूद भी इन डिस्को थेक व लॉन्जबार में  हाई वॉल्यूम डांस पार्टी रात 8 बजे से शुरू होकर अल्प सुबह 4  बजे तक चलती है। यह हम नहीं वहां लगी तीसरी आँख यानी की सीसीटीवी कैमरे बोल रहे हैं। वहीँ चंडीगढ़ में एक्साइज पॉलिसी के अनुसार सभी क्लबों और डिस्कोथेक्स को रात 1 बजे तक की इजाजत दी गई है। लेकिन सभी क्लबों और डिस्कोथेक्स को 12 बजे बंद करवा दिया जाता है।
सादी वर्दी में होते है पुलिस कर्मी भी इन पार्टियों में  शामिल :
 हैरानी की बात यह है इन हाई वॉल्यूम डांस पार्टी में थाना क्षेत्र और ख़ुफ़िया विभाग के पुलिस कर्मी सादी वर्दियों में  मौजूद होते हैं और हाई वॉल्यूम डांस पार्टी का लुफ्त उठाते हैं।
क्या कहना है डीसी साहिबा का : जब इस संदर्भ में  मोहाली की डीसी साहिबा गुरप्रीत सपरा ने क्या कहा आप खुद सुनें ,,,,,,,,
शिकायत देंगें तो जरूर होगी कार्रवाई :
मोहाली के एसएसपी साहिब कुलदीप चहल से फ़ोन पर संपर्क साधा तो उनका कहना है कि मैं जाँच करवाता हूँ , अगर कोई खामियां होगी तो जरूर जाँच की जाएगी। सुनिए क्या कहा एसएसपी साहिब ने ,,,,,,,,,,,,
जब – जब पार्टी तब – तब बवाल :
मोहाली और जीरकपुर में लगभग 7 डिस्को थेक्स हैं। इन क्लबों में जब – जब पार्टी हुई है , तब – तब मारपीट और युवतियों से छेड़छाड़ की घटनाये सामने आयी हैं। इन घटनाओं के बाद भी पुलिस और किसी भी आला अधिकारी इन डिस्को थेक्स और क्लबों के खिलाफ कोई कड़ा कदम और ठोस कार्रवाही नहीं कर रही।  इससे साफ अंदेशा लग रहा है कि पुलिस और प्रसाशन के अधिकारी कोई बड़ा हादसा होने का इंतज़ार कर रही।
” द सिटी ब्यूटीफुल के नाम से जाने जाना वाला शहर चंडीगढ़, बता दें कि चंडीगढ़ को हरियाणा और पंजाब की राजधानी कहा जाता है। जबकि चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल, पंजाब के मुख्यमंत्री और चंडीगढ़ के गृह सचिव के कायदे कानूनों के आदेश और उनकी पालना की जाती है।  उसके बावजूद भी मोहाली और जीरकपुर में उनके द्धारा  बनाये गए नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं।
– आखिर क्यों पुलिस और प्रसाशन अपनी आँखों पर पट्टी बंधे हुए बैठी है ?
– आखिर किसी की मिली भगत से यह हाई वॉल्यूम डांस पार्टी रात से शुरू होकर सुबह तक चलती है ?
– आखिर क्यों एक्साइज ने इन क्लबों के खिलाफ अभी तक कोई करवाई नहीं की ?
– आखिर क्यों पुलिस कर्मी इन क्लबों मैं जाकर पार्टी बंद करवाने की बजाये उन पार्टियों मैं मौज मस्ती करते है ?

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *