फतेहाबाद में आज भिवानी बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह ने नक़ल की रोकथाम के लिए शिक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षार्थियों की चेकिंग की और नकल के कई मामले भी पकड़े। अपनी इस कार्यवाही के दौरान चैयरमेन जगबीर सिंह ने राम सेवा समिति स्कूल से 3 फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा, जोकि किसी अन्य की जगह पर पेपर दे रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मीडिया से बात करते हुए जगबीर सिंह ने बताया कि फतेहाबाद में चेकिंग अभियान चलाया गया है। शिक्षा केंद्रों पर नकल को रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए है। प्रदेश मे बोर्ड चैयरमेन की ही फलाईंग के द्वारा 90 फीसदी नकल के मामले पकडे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के बाद इस पर आंकलन किया जाएगा की किस फलाईंग ने कितना काम किया है और जिस फ़्लाइंग का काम अच्छा नहीं रहा उसे बदल दिया जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ये भी बताया कि 20 मई तक बोर्ड द्वारा रिजल्ट दे दिया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
