राजस्थान डेस्क- राजस्थान के राजसमंद जिले से दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर मासूम बच्ची से नफरत और नशे की लत ने एक पिता को हैवान बना दिया। बता दें, 5 साल की मासूम बेटी से नफरत करने वाले इस पिता ने उसे मार डालने के लिये 80 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कुएं में करीब 50 फीट पानी बताया जा रहा है। लेकिन, बच्ची के हाथ में मोटर खींचने के लिये कुएं में डाली गई रस्सी आ गई। वह करीब आधे घंटे तक उसे पकड़े रही और ”पापा बचाओ, पापा बचाओ” चिल्लाती रही। गनीमत रही कि इसी दौरान खेत में काम कर रही परिवार की दो महिलाओं ने उसकी आवाज सुनी और साड़ी के सहारे बच्ची को बाहर निकाल लिया।
Read More Stories:
आरोपी को किया गिरफ्तार
बच्ची अब ठीक बताई जा रही है। राजसमंद पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि वारदात 2 दिन पहले राजनगर थाना इलाके में हुई। यहां के दोइंदा गांव निवासी सुशील रेगर ने अपनी पांच साल की मासूम बेटी को घर से करीब 2.5 किलोमीटर दूर ले जाकर एक कुएं में फेंक दिया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि, आरोपी सुशील रेगर बच्ची के जन्म से ही उससे नफरत करता था। पुलिस ने आरोपी सुशील रेगर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को घटना के दिन ही बच्ची के पिता पर शक हो गया था। उसके बाद जैसे ही यह बात सामने तो शक के आधार पर पुलिस ने इस वारदात का खुलासा कर दिया। बकौल पुलिस उपाधीक्षक आरोपी सुशील ने एमसीए और होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रखी है। लॉकडाउन में उसकी नौकरी छूट जाने के बाद से वह बेरोजगार था। सुशील बेटी की चाहत नहीं रखता था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
