नेशनल डेस्क: कोरोना वायरस महामारी को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़रहा है। तो वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। उनका ट्वीट वार जारी है। राहुल गांधी ने गुरुवार को एकबार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब देश कोरोना महामारी का सामना कर रहा है, टीके, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ वह खुद भी गायब हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर कहा, ‘वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ साथ प्रधानमंत्री भी गायब हैं। बचे हैं तो बस सेंट्रल विस्टा, दवाओं पर जीएसटी और यहां-वहां प्रधानमंत्री की फोटो।’ बता दें कि कोरोना वायरस के प्रबंधन को लेकर राहुल गांधी प्रधानमंत्री पर लगातार हमले बोल रहे हैं और देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ऑक्सीजन, दवाओं और टीकों की हो रही कमी के लिए सरकार की आलोचना कर रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
