नेशनल डेस्क- दिल्ली से सटे गुरुग्राम से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, एक महिला ने टैक्सी चालक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी महिला ने हिजाब पहना हुआ था। आरोपी महिला विदेश की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस की मानें तो वो मिस्त्र की रहने वाली है। वहीं घायल टैक्सी चालक को गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आरोपी महिला ने महिला पुलिस के ऊपर पानी फेंक दिया और हाथापाई करने लगी। पुलिस ने आरोपी महिला को काबू कर उसे गाड़ी में बैठाया और अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घायल ड्राइवर को गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Read More Stories:
चाकू निकालकर किया वार
जानकारी के अनुसार, महिला ने कैब ड्राइवर को रोका और जैसे ही कैब ड्राइवर ने पूछा कि आपको कहां जाना है? तो महिला ने चाकू निकालकर उसके कंधे पर वार कर दिया। वार करने के बाद महिला भागने लगी। कैब ड्राइवर ने भागती हुई महिला को पकड़ने की कोशिश की। कैब ड्राइवर को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस की एक टीम फौरन घटना स्थल पर पहुंच गई थी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
