नेशनल डेस्क: दिल्ली में कोरोना के मामलों में काफी गिरावट आ रही है। ऐसे में एक बार फिर लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ाने का फैसला लिया गया है। आगे कहा कि अगर मामलों के घटने का सिलसिला अगले एक हफ्ते इसी तरह जारी रहा तो 31 मई से हम अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम ने ने बताया कि, आज कोरोना की ये वेव कमजोर होती नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में संक्रमण 2.5 फीसदी के भी नीचे चली गई है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 1,600 केस आए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
