मध्य प्रदेश डेस्क- मध्य प्रदेश के गुना जिले से हैरतअंगेज खबर का खुलासा हुआ बता दें, यहां पर, 40 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति को अपनी 14 वर्षीय बेटी की हत्या कर उसके शव के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को बताया कि, बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के जैताडोंगर गांव के रहने वाले आरोपी ने पहले मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि, उसकी नाबालिग बेटी घर से लापता हो गई है। बाद में जांच में पाया गया कि आरोपी ने ही उसकी हत्या कर दी है। जिसके चलते मामले की जांच पुलिस कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शव के साथ दुष्कर्म
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, जांच के दौरान आरोपी के पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि, पीड़िता को मंगलवार दोपहर को आखिरी बार उसके पिता के साथ देखा गया था। मिश्रा ने बताया कि, पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि वह रात करीब 12 बजे अपनी बेटी को बलात्कार करने की नीयत से दमडोली के जंगल ले गया था। जब लड़की ने परिवार के अन्य सदस्यों को सब बताने की धमकी दी तो आरोपी ने कथित तौर पर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव के साथ दुष्कर्म किया था।
Read More Stories:
आरोपी द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस के एक दल को जंगल भेजा गया था। घटना पर दल ने पहुंच कर शव को बरामद किया और फिर आगे की कार्रवाई की गई। उन्होंने यह भी कहा कि, आरोपी को हत्या और बलात्कार से संबंधित भादवि की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
