Sunday , 26 July 2026

किसानों ने अचानक किया दिल्ली कूच, आंदोलनकारियों ने बताया क्या है वजह

नेशनल डेस्क: गाजियाबाद के यूपी गेट पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में शुक्रवार शाम अचानक किसानों के दिल्ली कूच करने से सुरक्षाबलों की चिंता बढ़ गई। जानकारी के अनुसार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बने किसानों के मंच के पास तमाम किसान इकट्ठा हुए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फिलहाल भारी संख्या में किसानों को इकट्ठा होते देख सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए हैं। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत बैरिकेडिंग कर किसानों को रोक दिया है। तो वहीं जिला अध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह का कहना है कि यह 29 नवंबर को दिल्ली जाने का अभ्यास था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *