Sunday , 13 September 2026

पंजाब-हरियाणा में आज से किसानों का आंदोलन, राकेश टिकैत ने कहा कुछ ऐसा..

नेशनल डेस्क: किसान नेता राकेश टिकैत अब धान की खरीद को लेकर शनिवार से दो राज्यों पंजाब और हरियाणा में आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले टिकैत का कहना है कि, यह आंदोलन धान खरीद होने तक जारी रहेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसानों में खिलाफ साजिश को बर्दाश्त नहीं की जाएगी- राकेश टिकैत

राकेश टिकैत ने शुक्रवार को हरियाणा और पंजाब के किसानों की धान खरीद आगे बढ़ाने पर कहा कि, धान मंडी में पहुंच चुकी है। अनाज मंडियों में पड़े हैं। किसानों को जानबूझकर परेशान करने के उद्देश्य से धान खरीद को आगे बढ़ाया गया है। किसानों में खिलाफ साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राकेश टिकैत अब धान की खरीद को लेकर शनिवार से दो राज्यों पंजाब और हरियाणा में आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। टिकैत का कहना है कि यह आंदोलन धान खरीद होने तक जारी रहेगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *