हरियाणा डेस्क: देश में जारी महामारी का दौर जारी है। तो वहीं कोरोना की दूसरी लहर के बीच लगातार दूसरे दिन संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के 3,48,421 नए मामले मिले हैं, जबकि 3,55,338 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस की वजह से 4205 लोगों की जान गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिकवर होने वाले लोगों की संख्या 1,93,82,642 हुई
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, नए मरीज मिलने के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 2,33,40,938 और रिकवर होने वाले लोगों की संख्या 1,93,82,642 हो गई है। कोरोना वायरस के कारण अभी तक देश में कुल 2,54,197 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि एक राहत की बात यह है कि रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने से देश में एक्टिव केस घटने लगे हैं और फिलहाल अलग-अलग राज्यों में कुल 37,04,099 एक्टिव केस हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
