उत्तरप्रदेश डेस्क- उत्तरप्रदेश के महोबा जिले से दिल को जकझोर कर रख देने वाला मामला सामने या है जहां पर, 10वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ने दो पेज का सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा कि, गांव के ही एक युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसके न्यूड फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। इससे परेशान होकर उसने सुसाइड करने का फैसला किया। वहीं, छात्रा की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी हुई है। परिजनों का कहना है कि, उनकी बेटी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिवार के लोगों ने जब उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो तत्काल शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। वहीं, पुलिस को शव के पास से ही एक सुसाइड नोट भी मिला है। पीड़िता ने दो पेज के सुसाइड नोट में गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म और मोबाइल से न्यूड फोटो खींचने का आरोप लगाया। पीड़िता ने आरोपी के परिजनों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
Read More Stories:
साथ ही सुसाइड नोट में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फांसी दिए जाने की मांग भी की है। छात्रा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं इस पूरे मामले में सीओ सिटी ने बताया कि, मौके पर जाकर जांच की गई है। साथ ही परिवार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
