Tuesday , 3 November 2026

हरियाणा में सरकार के खिलाफ अनोखे ढंग से फूटा गुस्सा, शादी के कार्ड में छपाया कुछ ऐसा.. अब हो रहा Viral

हरियाणा डेस्क: भले ही पीएम नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया, लेकिन किसानों का गुस्सा अभी भी बरकरार है। कई जगहों पर बीजेपी के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है। लोगों में इतना गुस्सा है कि, अब शादी के कार्ड में  बीजेपी-संघ के लोगों को शादी से दूर रहने के लिए कहा जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा के झज्जर जिले का है मामला

ये मामला है हरियाणा के झज्जर जिले का। जहां पर एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी से बीजेपी- JJP और संघ के लोगों को दूर रहने के लिए कह दिया है। सोशल मीडिया पर उस शादी कार्ड की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस शख्स का नाम राजेश धनखड़ है जो विश्व जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन रह चुके हैं।

एक दिसंबर को घर में बेटी की शादी

एक दिसंबर को उनके घर पर उनकी बेटी की शादी है।उस शादी का उन्होंने कार्ड भी छपवा लिया है। लेकिन सभी की नजर उस कार्ड पर लिखे एक नोट पर जा रुकी है। नोट में लिखा गया है कि 1 दिसंबर को होने वाली शादी में कोई भी भाजपा, जजपा और RSS से जुड़ा व्यक्ति इस शादी समारोह से दूर रहे।

सरकार के खिलाफ अभी तक लोगों का गुस्सा नहीं हुआ शांत

शादी कार्ड पर छपा ये संदेश साफ-साफ बता रहा है कि, सरकार के खिलाफ अभी तक गुस्सा शांत नहीं हुआ है। कृषि कानून जरूर वापस तो ले लिए गए, लेकिन सरकार अब उन लोगों का गुस्सा कैसे कम करेगी, जे सरकार के खिलाफ बगावत कर बैठे हैं।  

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *