Thursday , 10 September 2026

नूंह में हिं*सा की आग सुलगी, अब तक 5 की मौ*त, CM ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग

हरियाणा के नूंह जिले में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा को रोके जाने से भड़की हिंसा की आग से गुरुग्राम के सोहना और फरीदाबाद समेत कई इलाकों में हालात बिगड़ गए। इस हिंसा में होमगार्ड के दो जवानों सहित 4 लोगों की मौत हो गई और 10 पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग घायल हो गए। वहीं, गुरुग्राम की मस्जिद पर हमले के दौरान भी एक युवक की मौत हो गई। हालात पर काबू पाने के लिए कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को नूंह भेजे जाने के साथ ही, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां भी तैनात की गई हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नूंह समेत गुरुग्राम और फरीदाबाद के इलाकों में अब भी हालात तनावपूर्ण हैं। नूंह में इंटरनेट सेवाएं बंद करने और धारा-144 लगाने के साथ ही जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। हरियाणा सरकार और पुलिस प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। बता दें कि, नूंह में कल भीड़ ने बृजमंडल यात्रा पर पथराव के बाद जुलूस में शामिल कई वाहनों आग लगा दी थी। हिंसा पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर नूंह के हालात को लेकर दोपहर 1 बजे सीएम आवास पर हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में गृहमंत्री अनिल विज के साथ हरियाणा के मुख्य सचिव और डीजीपी समेत सभी प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *