हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज यानि गुरूवार को करनाल में थे। जहां उन्होंने भाजपा के बनने वाले आफिस के लिए भूमिपूजन किया। बता दें कि भाजपा का ये आफिस आगामी 6 महीने मे बनकर तैयार होगा। तो वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बरौदा उपचुनाव में मिली हार पर प्रतिक्रिया भी दी।
मुख्यमंत्री ने हरियाणा में अचानक से बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर चिंता जताई। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बीच स्कूलो के खोलने या फिर बंद रखने पर सरकार विचार कर रही है।
किसान कृषि कानूनों को लेकर 26 नवम्बर को दिल्ली की तरफ कूच करेंगे। इस पर सीएम मनोहर लाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों को बरगलाने का काम कर रही है।
हरियाणा में एमबीबीएस की बड़ी फीस पर भी मुख्यमंत्री ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि हमने ऐसा केवल बोंड भरवाया जो प्राइवेट की तरफ जाएगा वह फीस देगा।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज के दिन करनाल में थे। जहा उन्होंने भाजपा दफतर के लिए जमीन का भूमिपूजन तो किया ही साथ में कई मुददों पर प्रतिक्रिया भी दी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
