नेशनल डेस्क: WWE से अपनी पहचान बनाने वाले दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने अब पहलवान ने अपना राजनीतिक सफर शुरू कर दिया है। दलीप सिंह गुरुवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। पंजाब चुनाव से पहले अब खली बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दिलीप सिंह राणा की राजनीति में एंट्री
पेशेवर पहलवान दलीप सिंह राणा, जो कि द ग्रेट खली के नाम से देश और दुनिया में मशहूर हैं। उन्होंने अब पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया। बीजेपी में शामिल होने के साथ ही उन्होंने अब राजनीति में भी एंट्री कर ली है।
खली के पार्टी में आने से पंजाब में बीजेपी को मजबूती मिलेगी
गुरुवार को दिल्ली ऑफिस में बीजेपी नेताओं ने उनका पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में खली ने बीजेपी को ज्वाइन किया। ऐसे में खली के पार्टी में आने से पंजाब में बीजेपी को मजबूती मिलेगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
