इंद्री : आल हरियाणा मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों की इंद्री में हुई बैठक में सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि 19 फरवरी 2018 को सरकार ने हरियाणा कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों के साथ मांगों को लेकर जो सहमति बनाई थी। सरकार उससे विमुख हो रही है सरकार ने अभी तक उन मांगों को पूरा नहीं किया है जिस कारण कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। कर्मचारी सरकार की नीति और नीयत पर सवाल उठा रहे हैं उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए तथा समान वेतन समान काम की पद्धति को लागू किया जाए सभी भक्तों एक केंद्र की तर्ज पर दिए जाएं खाली पड़े पदों को नियमित भर्ती कर पूरा करें आदि मांगों को तुरंत पूरा करने पर बल दिया गया इस बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को तुरंत पूरा नहीं किया तो कर्मचारी आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
